सर्वधर्म सामूहिक विवाह की समीक्षा सह वनभोज कार्यक्रम

आज दिनांक 4 जनवरी को सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति के द्वारा हिरापूर स्थित वेडिंग विल्स मे नव वर्ष मिलन सह समीक्षा, समारोह रखी गई। सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और उनके समस्त पदाधीकारी और महिला विंग की सभी सदस्यो के द्वारा नववर्ष का केक काट कर सेलीब्रेट की गई। आगामी 18 जनवरी 2026 को लगातार 12वे वर्ष भी 101 जोडो का विवाह समिति के द्वारा किये जाने का निर्णय लिए गये है अभी तक कुल 70 जोडे का रजिस्ट्रेशन हो चुकी है। शादी की पूरी तैयारी लगभग की जा चुकी है। बारात के लिए कुल 50 टोटो की व्यवस्था की गई है। लगभग 10 हजार बारात और सारात के लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है। सभी जोडे के लिए उपहार स्वरूप गद्दे कम्बल कपडे चादर वर्तन बक्से आदी की व्यवस्था की जा रही है। इन सभी बातों पर चर्चा हुई। आज की बैठक मे सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्य और महिला विग की सभी सदस्य उपस्थित हुए। प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *