नेपाल में शुक्रवार शाम बुद्ध एयर की फ्लाइट संख्या 901 का विमान भद्रपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया, और करीब 200 मीटर दूर घास वाले इलाके में जाकर रुका। विमान में 51 यात्री और 4 चालक दल सवार थे।

पायलट शैलेश लिंबू की सूझबूझ से सभी सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के समय विमान पास ही की नदी के करीब पहुंच गया था, अगर विमान नहीं रुकता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिला अधिकारी शिवराम गेलाल ने सभी की सुरक्षा की पुष्टि की है।

