
जी हां कांग्रेस पार्टी को हजम नहीं हो रहा जी राम जी योजना , इस लिए मनरेगा का नाम बदलने को लेकर देश भर में 5 जनवरी से लेकर अगले चुनाव तक आंदोलन करने की कर रही है बात। आज दिनांक 3 जनवरी दिन शनिवार को धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी रखने के विरोध में देश भर में आंदोलन करेंगे। वैसे कांग्रेस भी हमेशा सुर्खियों में रहने, जनता के बीच जाकर माहौल तैयार करने , का कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहती है, कभी भारत जोड़ों, कभी वोट चोर गद्दी छोड़,तो कभी जी राम जी नहीं मनरेगा। देखना होगा आने वाली नगर निगम के चुनाव में,या मुखिया के चुनाव में इस मुद्दे को कितना भुना पाती है। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

