दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र नए साल की शुरुआत में अहम माना जा रहा है। 2026 की पहली विधानसभा बैठक ऐसे समय हो रही है, जब सरकार के कामकाज, जवाबदेही और प्रशासनिक प्रदर्शन पर विपक्ष और जनता की नजरें टिकी हुई हैं।

सीमित अवधि के बावजूद यह सत्र सवाल-जवाब और विधायी निगरानी के लिहाज से खास रहने वाला है। दिल्ली विधानसभा सचिवालय के अनुसार, आठवीं विधानसभा का चौथा सत्र 5 जनवरी (सोमवार) से शुरू होकर 8 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान विधायक सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों, नीतियों और प्रशासनिक फैसलों पर सवाल-जवाब करेंगे और जनता की समस्याओं को उठाएंगे।

