12 नेटवर्क टावर हटाने के आदेश, Vodafone, Airtel, Jio को नोटिस

12 नेटवर्क टावर हटाने के आदेश, Vodafone, Airtel, Jio को नोटिस

फरीदाबाद में अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से वन क्षेत्र में लगे 12 मोबाइल टावरों को हटाने के लिए सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों एयरटेल, जियो और वोडाफोन को नोटिस जारी किया गया है। कंपनियों को टावर हटाने के लिए 10 दिनों का समय दिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के भीतर यदि मोबाइल टावर नहीं हटाए गए तो विभाग स्वयं इन्हें ढहा देगा। इसके साथ ही टावर हटाने पर आने वाला पूरा खर्च संबंधित कंपनियों से ही वसूला जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत की जा रही है। इसके तहत अरावली वन क्षेत्र में किए गए सभी अवैध निर्माणों को हटाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग का कहना है कि अरावली क्षेत्र की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *