राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की GRAP उप-समिति ने बड़ा फैसला लिया है। उप-समिति ने पूरे NCR में GRAP के स्टेज-3 के

तहत लगाए गए सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। हालांकि, प्रदूषण पर निगरानी बनाए रखने के लिए GRAP के स्टेज-1 और स्टेज-2 के तहत लागू सभी पाबंदियां NCR में जारी रहेंगी।

