
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन सेवा और शिक्षा के जरिए समाज के परिवर्तन के लिए समर्पित था। प्रधानमंत्री ने कहा कि फुले समानता, न्याय और करुणा के सिद्धांतों के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध रहीं। उन्होंने यह भी बताया कि सावित्रीबाई फुले का मानना था कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त साधन है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सभी को फुले की शिक्षाओं से प्रेरित होने की अपील की।

