दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में शनिवार को कुछ सुधार दर्ज किया गया है। राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 380 से घटकर 236 रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदूषण स्तर में आई गिरावट को दर्शाता है। कई दिनों तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने के बाद अब AQI सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। शनिवार सुबह कोहरे और प्रदूषण की स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रही। ठंडी हवाओं और हल्की तेज रफ्तार के चलते प्रदूषक कणों के फैलाव में मदद मिली, जिसका असर हवा की गुणवत्ता पर पड़ा।

हालांकि, दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में प्रदूषण की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह सुधार अस्थायी हो सकता है और लोगों को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

