धनबाद में आज शहीद एसपी रणधीर प्रसाद वर्मा की शहादत दिवस बड़े सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और सामाजिक संगठन शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने कर्तव्य पालन में अपने प्राणों की आहुति देकर साहस और ईमानदारी की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।

