द्वय एमएलसी नेताओं ने भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प दोहराया

द्वय एमएलसी नेताओं ने भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प दोहराया

पूर्व मंत्री सह एमएलसी संतोष कुमार सिंह एवं स्नातक एमएलसी जीवन कुमार ने धर्म के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई भारत पहले भी विश्व गुरु रहा है अब भी बनकर दिखाएगा। लोगों की आस्था धर्म के प्रति दिन दुनी रात चौगुनी बढी है। सरकार की धर्म के प्रति आस्था को उजागर करते हुए द्वय नेताओं ने कहा कि पहले कभी नव वर्ष के मौके पर लोग पिकनिक मनाने के लिए पिकनिक स्पॉट पर जाते हुए देखे जाते थे परंतु सरकार की यह उपलब्धि है की अब के नए भारत में एक जनवरी को लोगों की भीड़ धार्मिक स्थलों में होने लगी है। हम लोग भी मां मुंडेश्वरी दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए थे। दर्शनार्थियों से बातें भी हुई कई लोगों ने पूर्वांचल के कई जगह से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई यह देश में धार्मिक आस्था का प्रतीक बनता हुआ दिखाई दे रहा है। वैसे देश के राजनीति में शीर्ष नेतृत्व पर एक ऐसा महामानव का प्रकट हुआ है जो देश को विश्व गुरु बनाने के लिए बहुत आगे बढ़ चुका है हमारी और देश के लोगों की आस्था उनसे जुड़ी है और साथ देश भी दे रहा है। दर्शन के बाद दिए गए प्रतिक्रिया के दौरान द्वय नेताओं ने कहा कि मुंडेश्वरी का विकास जिस रफ्तार से होनी चाहिए अभी पूर्ण नहीं हुई है सरकार इसको लेकर गंभीर है रोपवे का काम शुरू होने वाला है इसके लिए एजेंसियां तय की गई है। परंतु कुछ तकनीकी काम के चलते थोड़ा अवरोध पड़ा है जिसको लेकर हम लोग नीतीश सरकार से बात कर समाधान करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर नितिन नवीन के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में एमएलसी जीवन कुमार तथा पूर्व मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नवीन नए ऊर्जावान व्यक्तित्व के धरोहर हैं उनके नेतृत्व में संगठन का काम बेहतरीन तरीके से होगा क्योंकि जमीनी स्तर से जुड़े हुए यह पहले ऐसे नेता है जिन्हें कुशल नेतृत्व की क्षमता जोश पूर्ण तरीके से भरी है ऐसे में नितिन जी के सामने कोई प्रतिपक्ष हो ही नहीं सकता। कांग्रेस के बारे में एमएलसी जीवन कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राहुल के नेतृत्व को पूरी तरह खारिज किया और कहा की पप्पू जिस गाड़ी पर बैठते हैं उस गाड़ी का हाल बेहाल हो जाता है विगत बिहार के चुनाव से उक्त पार्टी को सीख लेनी चाहिए क्योंकि बिहार की जनता ने महागठबंधन को पूरी तरह नकार दिया अब बंगाल की बारी है यह भी सबके सामने आ जाएगा। राहुल गांधी के पूछे गए सवाल पर नेताओं ने अनसुनी करते हुए कहा कि जिस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ही किसी लायक नहीं है उस पार्टी की बात करना ही बेमानी है इसलिए उसके बारे में बात ना किया जाए तो सबसे बेहतर होगा। द्वय नेताओं ने अंत में अपनी टिप्पणी को और प्रखर बनाते हुए कहा की मुंडेश्वरी धाम का विकास मां विंध्यवासिनी की तर्ज पर होगा इसके लिए रोड मैप तैयार हो चुका है हमारी टीम भी स्पेशल इस बिंदु पर सत्र की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री जी से बात करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *