स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन को लेकर स्टेशन परिसर का निरीक्षण

स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन को लेकर स्टेशन परिसर का निरीक्षण


प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक पूर्व रेलवे कोलकाता डॉ उदय शंकर को ईजरप्पा के अध्यक्ष द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के आलोक में मालगोदाम पथ पर अवस्थित दोनों फुट ओवर ब्रिज के नीचे स्वचालित टिकट वेल्डिंग मशीन को लेकर स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेम्ब्रम,यातायात निरीक्षक वाणिज्य रामपुरहाट सौरभ कुमार दास के नेतृत्व में संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता परितोष रंजन,वरिष्ठ अनुभाग संजय कुमार ओझा,वरिष्ठ विद्युत अनुभाग राजू कुमार, निरीक्षक सह‌ थाना प्रभारी रेलवे सुरक्षा संजय कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक पाकुड़ अखिलेश कुमार चौबे,ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स के सचिव राणा शुक्ला मौजूद थे।निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि हावड़ा एवं मालदा छोर पर अवस्थित दोनों फुट ओवर ब्रिज के पास स्थल चयन किया गया।दोनों स्थान पर एटीभीएम लगाने के संबंध में सभी पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताते हुए यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने की योजना बनाई गई। ज्ञात हो कि दोनों फुट ओवर ब्रिज से लगभग सैकड़ो की संख्या में मालगोदाम की ओर से आम यात्रियों का आना जाना लगा रहता है।

माल गोदामपथ की ओर से आने जाने वाले रेल यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी। इस क्रम में जो भी कार्य स्थानीय स्तर पर किए जा सकते हैं,उसके अगले निरीक्षण की तिथि से पहले पूर्ण करने की योजना पर बल दिया गया।प्लेटफार्म नंबर एक एवं दो पर एक शौचालय की व्यवस्था करने की योजना बनी साथ ही साथ हावड़ा छोर पर अवस्थित फोटो व ब्रिज पर दो सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा स्टेशन परिसर में अतिरिक्त कैमरा लगाने का सुझाव दिया गया साथ ही कैमरा की संख्या बढ़ाने हेतु अलग से रेलवे सुरक्षा बल के साथ अलग से संयुक्त जांच प्रतिवेदन तैयार करने पर सहमति बनी।स्टेशन परिसर में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु एक और हाई मार्क्स लाइट लगाने पर तथा अतिरिक्त विद्युत खंभा लगाने का निर्णय लिया गया। दोनों प्लेटफार्म पर अलग से स्टील चेयर लगाने का निर्देश दिया गया,प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर रख रखाव अभाव में खराब पड़े वॉटर प्यूरीफायर को यथाशीघ्र मरम्मती करने का सुझाव दिया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *