दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 (बेगमपुर) में शुक्रवार शाम दहशत फैल गई, जब तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक घर के बाहर खड़ी कार पर 25 राउंड फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक यह हमला 3 करोड़ की रंगदारी न देने के चलते हुआ। हिमांशु भाऊ गैंग के गुर्गों ने वारदात को अंजाम दिया। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार के विंडशील्ड पर गोलियों के निशान खतरनाक इरादों

को दर्शा रहे हैं। पुलिस ने जबरन वसूली और फायरिंग के तहत एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि धमकी इंटरनेशनल नंबर से कई बार कॉल और मैसेज के जरिए दी गई थी।

