
संगम की रेती पर माघ मेला 2026 और पौष पूर्णिमा का शुभारंभ हो गया है। आज पहले दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के लिए पहुंचे। प्रशासन ने 10 स्नान घाट, सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष इंतजाम किया है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यवस्थाएँ सुचारू हैं और श्रद्धालु आराम से स्नान कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर श्रद्धालुओं को बधाई दी और मां गंगा, यमुना एवं सरस्वती की आशीर्वाद की कामना की। मेला प्रशासन ने 20-30 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई है। पहली बार मुख्यमंत्री ने मेला प्रतीक चिह्न जारी किया है और बिजली विभाग ने मेला सेवा ऐप भी तैयार किया है।

