नेपाल में पुलिस ने बिहार के रहने वाले विजय साह को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक युवक भारत-नेपाल सीमा के सुनसरी जिले, लौकही गांव का निवासी था और नेपाल में ई-रिक्शा चलाता था। मिली जानकारी के अनुसार, वह टोटो पर चीनी का बोरा लेकर नेपाल गया था, जहां पुलिस ने कथित तौर पर रुपए की मांग की। पैसे देने में असमर्थता जताने पर पुलिस ने उसे गोली मार दी।

घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन व पथराव किया। परिजन आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। भारत सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

