उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में औली रोड स्थित एक आर्मी कैंप के अंदर बने स्टोर में भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे कैंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती नजर आई।

सूचना मिलते ही सेना के जवान और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग से स्टोर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आसमान में काले धुएं के गुबार और ऊंची लपटें देखी गईं, जिनके वीडियो भी सामने आए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

