पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो लाहौर में आयोजित एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। दुर्घटना लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर अड्डा फकीर दी कुल्ली इलाके में हुई, जब एक बस और तेज रफ्तार यात्री वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। पंजाब

की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मामले की रिपोर्ट मांगी है। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने और राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

