जापान में प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने संसद में महिलाओं के लिए अधिक टॉयलेट बनाने की मांग उठाई है। उनके साथ करीब 60 महिला सांसदों ने भी इस संबंध में याचिका पेश की है। याचिका में कहा गया है कि संसद में महिला सांसदों की संख्या बढ़ी है, लेकिन सुविधाएं उनके अनुपात में नहीं हैं। वर्तमान में निचले सदन में 73 महिला सांसद हैं, लेकिन उनके लिए केवल एक ही टॉयलेट उपलब्ध है।

विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद ने कहा कि संसद सत्र के दौरान महिला सांसदों को टॉयलेट के बाहर लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है, जो उनके लिए असुविधाजनक है। संसद प्रशासन से अब इस समस्या का समाधान करने की उम्मीद जताई जा रही है।

