स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान विस्फोट 

स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान विस्फोट 

स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन स्की रिसॉर्ट में गुरुवार को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान एक भीषण विस्फोट हो गया। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में करीब 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि 115 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों में कई देशों के नागरिक शामिल हैं, जिससे यह हादसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गया है। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *