
प्रयागराज में माघ मेला-2026 के आयोजन को देखते हुए जिले में यातायात को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। सुलतानपुर-प्रतापगढ़-प्रयागराज मार्ग पर जाम की समस्या को रोकने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं के वाहनों को अनुमति दी जाएगी। क्षेत्राधिकारी यातायात के अनुसार, तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन डायवर्जन सुबह 8 बजे से भीड़ समाप्त होने तक लागू रहेगा। सरकार ने यात्रियों और आम लोगों से सहयोग करने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है।

