भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने नए साल की शुरुआत परिवार के साथ एक नए सफर से की है। पवन सिंह बिहार से लखनऊ शिफ्ट हो गए हैं। नए साल के मौके पर उन्होंने अपनी मां के साथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। बताया जा रहा है कि यह फैसला उन्होंने पारिवारिक कारणों और काम की सुविधा को देखते हुए लिया है। पवन सिंह ने नए साल पर शांति, स्वास्थ्य और सफलता

की कामना की है। फैंस उन्हें इस नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

