
मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी की एक बागी नेता ने डुप्लीकेट AB फॉर्म के जरिए नामांकन दाखिल कर दिया। यह मामला वार्ड नंबर 173 का है। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने आरोप लगाया है कि शिल्पा केलुस्कर ने पार्टी का डुप्लीकेट AB फॉर्म संलग्न किया, जिसे चुनाव आयोग ने स्वीकार भी कर लिया। साटम ने म्युनिसिपल इलेक्शन कमीशन को पत्र लिखकर शिल्पा केलुस्कर का नामांकन रद्द करने की मांग की है। बीजेपी का कहना है कि पहले AB फॉर्म दिया गया था, लेकिन बाद में वापस ले लिया गया, इसके बावजूद डुप्लीकेट फॉर्म का इस्तेमाल किया गया। मामले में आगे कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

