झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार जनता के सपनों को साकार कर रही है। ₹14 करोड़ की लागत से बनने वाला चलना पुल दो जिलों को जोड़ेगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार को नई दिशा देगा। आज 50,000 से अधिक ग्रामीण, माताएं, बहनें और युवा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक स्वागत करने के लिए पहुंचे। यह पुल केवल एक निर्माण परियोजना नहीं है,

बल्कि आत्मनिर्भर झारखंड की मजबूत नींव है। राज्य सरकार का संदेश स्पष्ट है — राज आपका है, विकास हमारी प्राथमिकता है।

