जी हां धनबाद जिला के हर चौक चौराहों पर आपको कुछ दिनों से डेहरे टुसू का बड़ा बड़ा पोस्टर देखने को मिल रहा था,जिससे लोगों में इस त्यौहार को लेकर काफी जिज्ञासा बनी हुई थी। लेकिन कल दिनांक 31 दिसम्बर दिन बुधवार को स्टील गेट के दुर्गा मंडप से निकली गई टुसू पर्व की शोभा यात्रा ने घंटों लोगों को परेशानी में डाले रखा बड़े बड़े न जाने कितने साउंड बॉक्स की आवाजें स्टील गेट से रणधीर वर्मा चौक तक लोगो को ध्वनि प्रदूषण का शिकार बनाते रहें, ट्रैफिक जाम ने घंटों लोगों को उलझाए रखा, हजारों की संख्या में दूर दूर से आए लोगों ने केला खाकर छिलका रणधीर वर्मा चौक पर फेंक दिया जिससे लोग फिसलकर गिरते हुए देखे गए।

पूड़ी सब्जी खाकर और पानी पी कर रणधीर वर्मा चौक को कचड़ा पट्टी में तब्दील कर दिया, रही सही कसर आपस में मारपीट और लड़ाई झगड़ा करके जुलूस के लोगों ने पूरा कर दिया । बेचारे पुलिस वाले संघर्ष करते नजर आए और स्थिति को संभालते दिखे लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे थे। इसके पूर्व स्टील गेट के दुर्गा मंडप से हजारों की संख्या में स्त्री, पुरुष , और बच्चों के साथ गजा बजा लेकर जुलूस निकाला और रणधीर वर्मा चौक पर घंटों नाचते गाते रहें।

