प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशवासियों को नए साल 2026 की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सुख और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं! यह वर्ष आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता

लाए।” प्रधानमंत्री मोदी के इस संदेश के बाद देशभर से लोगों ने उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दीं। नए साल के मौके पर प्रधानमंत्री के संदेश को सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने वाला बताया जा रहा है।

