नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने देश और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि नया साल उल्लास के साथ आत्मचिंतन और नए संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने देश के विकास, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत करने की अपील की। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने

कहा कि वर्ष 2026 सभी के जीवन में शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने विश्वास जताया कि नया साल एक सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में नई ऊर्जा देगा।

