भारतीय शेयर बाजार ने नए साल की शुरुआत मजबूती के साथ की। गुरुवार सुबह के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 110 अंकों की बढ़त के साथ 85,326 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 40 अंक चढ़कर 26,174 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 शेयर हरे निशान में रहे, जबकि बाकी में हल्की कमजोरी देखने

को मिली। बाजार में शुरुआती तेजी से निवेशकों के बीच सकारात्मक माहौल देखा गया।

