उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया को उनके नौकरी के अंतिम दिन पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि उप विकास आयुक्त संथालिया ने अपने कार्यकाल के दौरान जिले में प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न करने में अतुलनीय योगदान दिया है। उपायुक्त ने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व और

समर्पण ने जिला प्रशासन में कार्यकुशलता और जनता के प्रति संवेदनशीलता को और मजबूत किया। उन्होंने भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा उनके समर्पित प्रयासों के लिए हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
