उपायुक्त ने जिलेवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं

उपायुक्त मनीष कुमार ने समस्त जिलेवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष जिले के प्रत्येक नागरिक और उनके परिवार के लिए सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उपायुक्त ने संदेश में कहा कि नववर्ष को सभी लोग अपने परिवार एवं प्रियजनों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा जीवन में योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति कृतज्ञता का भाव रखें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के दौरान विशेष सतर्कता बरतें तथा सुरक्षा मानकों का पालन अवश्य करें। आमजन से आग्रह है कि वे स्वयं भी ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त सावधानी बरतें। उन्होंने लोगों से नशा एवं मादक पदार्थों से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ढंग से वाहन चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में APK और PIC फाइलों को डाउनलोड या फॉरवर्ड करते समय अत्यंत सतर्क रहें। ऐसे फाइलें कभी कभी साइबर सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं इसलिए किसी भी फाइल को डाउनलोड या साझा करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और स्रोत की पुष्टि अवश्य करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *