जिले में अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स टीम द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर, कोड़ाबगान,कासीला एवं पाकुड़ बरहरवा मुख्य मार्ग पर प्रभावी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ओवरलोड गिट्टी लदे 02 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया जिन्हें अग्रेतर कार्रवाई हेतु पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है। वाहन जांच एवं जब्ती की सूचना मिलते ही अवैध खनन एवं परिवहन से जुड़े वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया, जिससे क्षेत्र में अवैध परिवहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगी। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि

अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी निरंतर, सख्त एवं निर्णायक कार्रवाई जारी रहेगी। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी,अंचल पदाधिकारी अरबिंद कुमार बेदिया, थाना प्रभारी मुफस्सिल गौरव कुमार सहित पुलिस बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।

