जिले में शांति,कानून व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा हेतु अंचलाधिकारी अरबिंद कुमार बेदिया द्वारा नगर थाना पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गश्ती अभियान चलाया गया। गश्ती के क्रम में बाजार समिति परिसर, जिदातो मैदान, ब्लॉक परिसर मैदान सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक रूप से अड्डेबाजी कर रहे लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया गया।

अंचलाधिकारी ने कहा कि नववर्ष के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था,असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि वे नववर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण से मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन द्वारा संवेदनशील एवं भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में नववर्ष का स्वागत कर सकें।

