भारत ने जीत के साथ किया साल का अंत, श्रीलंका को 15 रन से हराया

भारत ने जीत के साथ किया साल का अंत, श्रीलंका को 15 रन से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 15 रन से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 5-0 से अपने नाम कर श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर दिया। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने घरेलू सरजमीं पर 5-0 से टी20 सीरीज जीत दर्ज की है। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा। टीम इंडिया की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार अर्धशतक जड़ा और पारी को मजबूती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन वह 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच में दबाव बनाए रखा और जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने न सिर्फ सीरीज में अपना दबदबा कायम रखा, बल्कि 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से भी इसे अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *