शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित सहायक अभियंता राणा प्रताप यादव के क्वार्टर में गत दिनों हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। नगर थाना कांड संख्या 330/2025 के रुप में मामला दर्ज किया गया था।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल गठित कर छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान 30 दिसंबर की रात पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि हरिणडांगा मैदान में कुछ संदिग्ध लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद छापामारी दल ने छापेमारी कर गिरोह के तीन अपराधी क्रमशः मुन्ना अंसारी, सद्दाम अंसारी एवं अफरोज अंसारी को धर दबोचा हालांकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।तलाशी के दौरान आरोपियों

के पास से दरवाजा और ताला तोड़ने के औजार, आरी पत्ती, कटर समेत कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए। पुलिस की सख्ती में तीनों आरोपी ने अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के जेवरात और नकद रुपए भी बरामद कर लिए गए।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के अलावा अन्य लोगों की भी इस कांड में संलिप्तता सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। टीम में नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार बास्की एवं अन्य शामिल थे।

