संभल में जामा मस्जिद के पास स्थित कब्रिस्तान की 8 बीघा जमीन की पैमाइश शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने 29 अधिकारियों की टीम गठित की है, जिसमें तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल शामिल हैं। जमीन पर अवैध मकान और दुकानों के निर्माण के आरोप हैं। भारी पुलिस बल, PAC, RRF और ड्रोन निगरानी के साथ कार्रवाई की जा रही है। शिकायतकर्ता का दावा है कि 2024 की हिंसा में इस

जमीन से पुलिस पर पथराव और फायरिंग हुई थी। तहसीलदार ने कहा कि अवैध कब्जे पाए जाने पर बुलडोज़र चलाया जा सकता है।

