उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा को औचक निरीक्षण के दौरान फटकार लगाई। डीएम का हालिया संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के शिविर में रोटी सेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। डिप्टी CM ने नसीहत दी कि सतुआ बाबा के चक्कर में न पड़ें और उन साधु-संतों की ओर भी ध्यान दें, जिन्हें मेले में भूमि और सुविधाएं नहीं मिली

हैं। संतोष दास वाराणसी के मणिकर्णिका घाट से जुड़े हैं और कुंभ मेले में बड़े शिविर लगाते हैं। मौके पर मौजूद लोग इस फटकार पर हंसी रोक नहीं पाए।

