सदर प्रखंड के हिरणपुर थाना के केंदुआ पंचायत के तेलोपाड़ा व पहाड़पुर से बिचौलिए के द्वारा पी एम आवास योजना में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उक्त गांव के क्रमशः मंगल सोरेन, सनत सोरेन, मरांग किस्कू, बरसन मुर्मू ने कहा कि वर्ष 2018 में उनका प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुआ था लेकिन आवास पूर्ण किए ही पैसे की निकासी कर ली गई। लाभुकों ने इस बाबत उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर न्याय दिलाने की अपील की है। आवेदन में कहा गया है कि तेलोपाड़ा के सलखन हांसदा एवं केंदुआ के बाबुधन टुडू के द्वारा लाभुकों से अंगूठा लगवाकर अपूर्ण

पी एम आवास की राशि की निकासी कर ली गई लेकिन प्लिंत तक आवास बनाकर छोड़ दिया गया। आवेदन में पंचायत सचिव स्टेनलियुस सोरेन के बाबत लिखा गया है कि पंचायत सचिव ने पटरा लगाकर फाइनल जियोटैग फोटो के द्वारा उक्त आवास को पूर्ण दिखा दिया गया जबकि आवास अभी तक अधूरा है। लाभुकों ने आवेदन में सलखन हांसदा, बाबुधन टुडू एवं स्टेनलियुस सोरेन पर कार्रवाई करने व आवास पूर्ण करने की मांग की है।

