बाघमारा में अटल स्मृति सम्मेलन, अटल बिहारी वाजपेयी को किया गया याद 

बाघमारा में अटल स्मृति सम्मेलन, अटल बिहारी वाजपेयी को किया गया याद 

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के महूदा मंडल में ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। धनबाद के सांसद श्री ढुलू महतो मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व, दूरदर्शिता और ओजस्वी वक्तृत्व की प्रशंसा की। सांसद ने बताया कि अटल जी के नेतृत्व में सड़क, शिक्षा, परमाणु शक्ति और संचार क्षेत्रों में देश ने ऐतिहासिक प्रगति की। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज भी भारतीय जनता पार्टी की सफलता का आधार हैं। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *