गिरिडीह जिले के नगर भवन में बाल विवाह रोकथाम, महिला सशक्तिकरण और समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन पर एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि परंपरा तभी सम्माननीय है जब मानव गरिमा की रक्षा हो। बाल विवाह रोकने के लिए कानून का पालन अनिवार्य है।

उपायुक्त ने समाज से अपील की कि बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाएं और प्रशासन को तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों का सशक्तिकरण राज्य की प्राथमिकता है और सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना होगा।

