धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतान टॉवर स्थित एक ज्वेलरी दुकान में देर रात हथियारबंद गिरोह ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और कीमती आभूषण लूट लिए। आरोप है कि बाजार में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाया गया। शोर मचने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर कतरास थाना

प्रभारी और बाघमारा एसडीपीओ पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरी की रकम का आकलन किया जा रहा है।

