
जोगता थाना क्षेत्र में 22 दिसंबर को ग्रामीणों ने तालाब को सूखाने को लेकर जोरदार हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोयला चोरों द्वारा अवैध खनन के लिए मोटर से लगातार पानी निकालकर तालाब को सुखाया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे मछली पालन, पेयजल और कृषि प्रभावित हो रहा है। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। वीडियो फुटेज में अवैध खनन की सीधी और एक्सक्लूसिव तस्वीरें देखी जा सकती हैं, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाती हैं।

