कुसुंडा एरिया के जनता श्रमिक संघ के सदस्य सुरेंद्र सिंह (केंदुआ डीह–10) का जहरीली गैस की चपेट में आने से असामयिक निधन हो गया। संघ ने घटना को बीसीसीएल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताया, जिसमें कार्यस्थल पर सुरक्षा के इंतज़ाम न होना और गैस लीकेज पर नियंत्रण न करना शामिल है। संघ ने कुसुंडा सहित सभी खदानों में सुरक्षा व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने की मांग की। सुरेंद्र सिंह

की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और मजदूरों के हक़ और सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी। घटना की सूचना पर संजीव सिंह अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को सहायता और न्याय का भरोसा दिलाया।

