शीतलहर और घने कोहरे का कहर, 600 उड़ानें प्रभावित, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट

शीतलहर और घने कोहरे का कहर, 600 उड़ानें प्रभावित, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट

उत्तर भारत में जारी भीषण शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। खराब दृश्यता के चलते आम लोगों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई और रेल यातायात पर देखने को मिला है। दृश्यता कम होने की वजह से देशभर में करीब 600 उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जबकि 100 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं। मौसम की इस मार के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *