भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 30 दिसंबर को शुरुआती बढ़त गंवाकर लाल निशान में कारोबार करता नजर आया। सेंसेक्स दिन के उच्च स्तर से करीब 300 अंक फिसल गया, जबकि निफ्टी गिरकर 25,900 के नीचे पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों के सेंटीमेंट पर दबाव बना रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 107 अंक की बढ़त के

साथ 84,802.64 के इंट्राडे हाई तक पहुंचा था, वहीं निफ्टी ने भी 25,975.85 का उच्च स्तर छुआ। हालांकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते बाजार की तेजी टिक नहीं पाई। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 180 अंक या 0.21 फीसदी गिरकर 84,515.46 पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 57.55 अंक या 0.22 फीसदी टूटकर 25,884.55 के स्तर पर आ गया।

