रूसी राष्ट्रपति पुतिन के घर हुए ड्रोन हमले पर PM मोदी ने जताई चिंता

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के घर हुए ड्रोन हमले पर PM मोदी ने जताई चिंता

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने 28 और 29 दिसंबर की रात मॉस्को के पश्चिम में स्थित क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाने की कोशिश की। इस कथित हमले में 91 लंबी दूरी के ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया। रूस का दावा है कि इस घटना में न तो कोई घायल हुआ और न ही किसी तरह का नुकसान हुआ है। इस मामले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जाहिर की है। पीएम मोदी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा हालात में शांति की दिशा में चल रहे कूटनीतिक प्रयास ही इस संघर्ष को खत्म करने का सबसे बेहतर रास्ता हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे ऐसे किसी भी कदम से बचें, जो शांति प्रयासों को कमजोर कर सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *