पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में बंगाल भय, भ्रष्टाचार और घुसपैठ का शिकार हो गया है। अमित शाह ने दावा किया कि 2026 में बीजेपी की सरकार बनने पर घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा, विकास को तेज गति दी जाएगी और

बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को फिर से जीवंत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की सीमा से हो रही घुसपैठ केवल राज्य की नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि देश की संस्कृति और सुरक्षा को बचाने के लिए बंगाल की सीमाओं को सील करने वाली सरकार जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि यह काम टीएमसी नहीं, बल्कि केवल बीजेपी ही कर सकती है।

