चीन में सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर आलोचना शुरू हो गई है। फिल्म के कुछ दृश्यों को हकीकत से अलग बताया जा रहा है। कई लोगों ने ट्रेलर के कुछ सीन की तुलना हॉलीवुड की गेम ऑफ थ्रोन्स के दृश्यों से की है। इस फिल्म पर एक आर्टिकल भी प्रकाशित हुआ है, जिसका शीर्षक है:

‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म पर विवाद, फिल्म चाहे कितनी भी नाटकीय हो, देश की सीमा पर असर नहीं डाल सकती। आर्टिकल में कहा गया है कि चीन और भारत के रिश्तों में सुधार हो रहा है और ऐसे में फिल्म का रिलीज होना उचित नहीं है। यह फिल्म केवल भारतीय नजरिए को पेश कर चीन-विरोधी भावना बढ़ा सकती है।

