दिल्ली और बिहार की चुनावी जीत के बाद बीजेपी का पूरा ध्यान 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर केंद्रित हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में दो दिनों तक मंथन करने के बाद सोमवार शाम को पश्चिम बंगाल का दौरा किया। अगले साल देश के चार राज्यों—असम, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु—में विधानसभा चुनाव होने हैं। अमित शाह पश्चिम बंगाल में मंगलवार और

बुधवार दो दिनों तक रहेंगे। इस दौरान वह बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और आरएसएस के कोलकाता कार्यालय भी जाएंगे। बीजेपी का मकसद इस दौरों के जरिए पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति तैयार करना और 2026 के चुनावों की रूपरेखा को अंतिम रूप देना है।

