बांग्लादेश: खालिदा जिया के निधन पर मोहम्मद यूनुस ने जताया शोक

बांग्लादेश: खालिदा जिया के निधन पर मोहम्मद यूनुस ने जताया शोक

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया के निधन पर अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खालिदा जिया के जाने से देश ने लोकतंत्र की एक मजबूत संरक्षक और अनुभवी राजनेता को खो दिया है। अपने शोक संदेश में प्रोफेसर यूनुस ने कहा कि खालिदा जिया के निधन से वह बेहद दुखी और व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि खालिदा जिया केवल किसी राजनीतिक दल की नेता नहीं थीं, बल्कि बांग्लादेश के इतिहास का एक अहम अध्याय थीं। उनके जाने से राष्ट्र ने एक महान अभिभावक को खो दिया है। मुहम्मद यूनुस ने बताया कि बेगम खालिदा जिया के लंबे राजनीतिक संघर्ष, उनके योगदान और जनता के बीच उनके प्रति गहरी भावनाओं को देखते हुए सरकार ने इसी महीने उन्हें राज्य की अत्यंत महत्वपूर्ण व्यक्ति का दर्जा दिया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की स्थापना, बहुदलीय राजनीतिक संस्कृति और जनता के अधिकारों के लिए खालिदा जिया की भूमिका को देश हमेशा याद रखेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *