मैदान से लेकर पहाड़ों तक ठंड प्रचंड बनी हुई है। उत्तर भारत में घना कोहरा चरम पर पहुंच गया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। नए साल के मौके पर ठंड, कोहरा और शीतलहर का यह ट्रिपल अटैक आम लोगों और सैलानियों की मुश्किलें बढ़ाने वाला है। मौसम विभाग ने साफ

चेतावनी दी है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सर्दी का सितम जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

