झरिया में नगर निगम चुनाव नोटिफिकेशन के खिलाफ जोरदार विरोध

झरिया में नगर निगम चुनाव नोटिफिकेशन (24 दिसंबर 2025) के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नोटिफिकेशन में BC और BC-2 को अलग करके OBC समाज को बांटा गया है। धनबाद चुनाव अधिकारियों को आवेदन देकर आपत्ति दर्ज कराई गई और शाम को बाटा मोड़ पर नोटिफिकेशन की प्रति जलाई गई। अरुण साव और संजू वेगी सहित समाज के कई नेताओं ने कहा कि यह निर्णय गलत सर्वे रिपोर्ट पर आधारित है और समाज के साथ अन्याय है। उन्होंने चुनाव आयोग से नोटिफिकेशन तुरंत रद्द करने की मांग की। बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *