
भारत के कथित ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर डर के साये में नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि मुनीर किसी से भी मिलते वक्त बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते हैं और आर्मी हेडक्वॉर्टर में बैठकर बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से संबोधन करते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे लेकर पाकिस्तान में ही सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तानी पत्रकार और आम लोग पूछ रहे हैं कि जो फील्ड मार्शल अपने ही मुख्यालय में सुरक्षित नहीं, वह भारत से जंग कैसे लड़ेगा।

